गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रासंफर किया गया है. यह सभी लंबे वक्त से एक ही हल्के में जमे हुए थे. प्रशासनिक कसावट के लिए पेंड्रारोड, मरवाही, सकोला और पेण्ड्रा तहसीलों में पटवारियों का ताबदला किया गया है. कलेक्टर कार्यालय से जारी सूची में 60 पटवारियों का नाम शामिल है.
कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के तहत जिले की चारों प्रमुख तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के हल्के बदलकर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं. मरवाही में 22, पेंड्रारोड में 18, पेंड्रा में 10 और सकोला में 10 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है.
3 दिन में पदभार ग्रहण करने का आदेश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है. उन्हें 03 दिवस के भीतर अपने नवीन तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराकर नए पटवारी हलके का प्रभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
देखें लिस्ट





