पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमानों के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत का बड़ा दावा किया है। बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने और एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बयान आया है, जिसमें उन्होंने जीत का दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि हम मां-माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं. राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 226 से ज़्यादा सीटें जीतकर हम सत्ता में वापसी करेंगे.
उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. ममता ने EVM और मतगणना पर कड़ी निगरानी की अपील की. साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बरतने के लिए कहा. उन्होंने ‘मां-माटी-मानुष’ की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया.
ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश में कहा, बंगाल के लोगों को मेरा दिल से सलाम. मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं कि आपने चिलचिलाती धूप, अनगिनत मुश्किलों, ज़ुल्म और डर के बावजूद लंबी लाइनों में खड़े होकर वोट दिया. मैं अपने कार्यकर्ताओं की भी उतना ही शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर अपनी लड़ाई जारी रखी.
एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में TMC की 226+ सीटों के साथ जीत का दावा किया है. उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.
ममता ने EVM और मतगणना पर कड़ी निगरानी की अपील की. साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बरतने के लिए कहा. उन्होंने ‘मां-माटी-मानुष’ की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया.


