पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
Bengal CM Swearing-in Ceremony: ऐतिहासिक जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी नई सरकार के गठन की तैयारी में जुट गई है। 8 मई को होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम फेस पर मुहर लगेगी। हालांकि उससे पहले बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण (Bengal CM Oath Ceremony) की तारीख और जगह तय हो गई है। बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट का शपथग्रहण 9 मई को होगा। बंगाल के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस नई सरकार के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। लिहाजा इसे खास माना जा रहा है।
इस भव्य समारोह के साक्षी खुद पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनके अलावे बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें कि बंगाल में नई विधानसभा गठन को लेकर चुनाव आयोग ने भई नोटिफिकेशन जारी (EC issues notification for Formation of Bengal Legislative Assembly) कर दिया है। नोटिफिकेशन को राज्यपाल के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही नई सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। 7 मई को बंगाल विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी नई विधानसभा के गठन को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग की अधिसूचनाओं से प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में विजयी दलों के नेताओं को पिछली राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार गठन का दावा पेश करने का रास्ता खुल गया है। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।
8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक
बंगाल के नये और पहले बीजेपी के पहले सीएम चेहरे पर मुहर लगाने के लिए 8 मई को बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस दिन इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री और बंगाल के पर्यवेक्षक बने अमित शाह कोलकाता जाएंगे। साथ ही सह-पर्यवेक्षक ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी बंगाल जाएंगे। दोनों नेता राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों और नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे, ताकि मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम फैसला लिया जा सके।

सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
बंगाल सीएम फेस पर 8 मई को विधायक दल की होने वाली बैठक में मुहर लगेगी। उससे पहले सोशल मीडिया पर सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने का पोस्टर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टर में सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का सीएम दर्शाया गया है। साथ ही 9 मई के शपथग्रहण को लेकर पूरी जानकारी दी गई है
बीजेपी ने रचा इतिहास
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 207 सीट पर जीत का परचम लहराया है। वहीं बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी की भगवा सुनावी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से सुवेंदु अधिकारी के हाथों 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं। चुनाव में ममता बनर्जी के 12 से ज्यादा मंत्रियों की हार हुई।

बता दें कि ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 5 मई को ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा नहीं देने का ऐलान किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा था कि हम चुनाव हारे नहीं हराये गये हैं। टीएमसी की हारने के पीछे CEC मुख्य विलेन है। इस दौरान ममता ने बीजेपी पर 100 वोट चोरी करने और सीआरपीएफ पर खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था।


