Coal India MT Vacancy : मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Coal India MT Vacancy 2026: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कोल इंडिया में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 660 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 21 जून तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

  • मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कैसे करें इस पद के लिए आवेदन

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर विजिट करें।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Jobs Coal India section पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन, पात्रता व फीस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।

error: Content is protected !!