हत्या के मामले में दोषी को सुनाई गई उम्र कैद की सजा…

बालोद। शराब पीने के बाद हुए विवाद में डेढ़ साल पहले हुई हत्या के मामले में दोषी को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सजा सुनाई है. मृतक के सिर और माथा में गंभीर चोट मिले थे. मामले में तत्कालीन टी आई मुकेश सिंह और उनकी टीम द्वारा की सूक्ष्मता से की गई जांच के बाद अब जाकर नतीजा सामने आया है.

बता दें कि 10.6.2025 को प्रार्थी मोहित निषाद निवासी लोहारा द्वारा थाना डौंडी लोहारा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह को सूचना दी गई थी कि विजय बघेल को जालम आमदो निवासी ग्राम भालूकोनहा ने शराब भट्ठी लोहारा के पास वाद विवाद होने के बाद लोहे के पाइप से सिर माथे में कई बार मार कर हत्या कर दी है.

इस संबंध में तत्काल विधिवत मर्ग एवं अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया, जिसमें घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को विधिवत जप्त कर रासायनिक जाँच कराया गया. मृतक के पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होने एवं सिर में गंभीर चोट लगने से होना पाया गया था.

विवेचना के दौरान घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच एवं मैदानी विवेचना का प्रभावी उपयोग किया गया, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई, और आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई है. राज्य शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री घनश्याम सिंह साहू द्वारा प्रकरण में पैरवी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!