प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रंगोली बनाकर किया दीप प्रज्वलित…

सेवा समर्पण संकल्प अभियान के तहत भेड़ीकला में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। समीपस्थ ग्राम पंचायत भेड़ीकला में सेवा समर्पण संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आकर्षक रंगोली बनाई और दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कृषि सभापति श्रीमती पूर्णिमा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से समाज एवं राष्ट्र के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल पश्चिम राजनांदगांव के कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!