बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मुलायम! घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं कैफे स्टाइल ‘पनीर चीज बॉल्स’

लाइफस्टाइल डेस्क। शाम की चाय के लिए स्नैक्स हो, पार्टी के लिए स्टार्टर हो या बच्चों के लिए लजीज नाश्ता हो, पनीर चीज बॉल्स हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मेल्टेड चीज और सॉफ्ट पनीर का कॉम्बिनेशन इस स्नैक को लाजवाब बना देता है। आइए जानें स्नैक के लिए पनीर चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी।

पनीर चीज बॉल्स बनाने के लिए सामग्री:

  • उबले हुए आलू- 2
  • पनीर- 1 कप
  • मोजारेला चीज- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • शिमला मिर्च- 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर- 3 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

पनीर चीज बॉल्स बनाने की विधि:

1 सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
2 अब इसमें काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक मिलाएं। साथ ही, बाइंडिंग के लिए एक चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
3 इन सभी चीजों को आटे की तरह एक साथ मिलाकर इकट्ठा कर लें।
4 अब हाथों में थोड़ा-सा तेल लगाएं और तैयार किए मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। इनके बीच में उंगली से गड्ढा करें और बीच में चीज रखकर चारों तरफ से सील कर दें और फिर से बॉल का आकार दे दें।
5 अब एक दूसरे बाउल में मैदा, दो चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें। अब हर पनीर चीज बॉल को पहले इस घोल में डुबाएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स की प्लेट में रखकर चारों तरफ से अच्छी तरह कोट करें।
6 इसके बाद एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और एक-एक करके चीज बॉल्स को इसमें डालें। आंच को मीडियम ही रखें और पलट-पलटकर इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
7  जब ये तल जाएं, तो इन्हें निकालकर एक टिश्यू पेपर रखें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
8  गरमा-गरम पनीर चीज बॉल्स को टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!