देवेंद्र फडणवीस सीएम पद छोड़ सकते हैंः केंद्र की राजनीति में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Devendra Fadnavis May Resign CM Post: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र राजनीति से निकलकर आई है। देवेंद्र फडणवीस सीएम पद छोड़ सकते हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस को केंद्र की राजनीति में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। लिहाजा उन्हें केंद्र से बुलाला आया है। मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट में देवेंद्र फडणवीस का नाम भी रखा गया है। ये दावा शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने किया है। वहीं दावे के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं राज्य में बीजेपी का कोई वरिष्ठ मंत्री को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

18 जुलाई को नागपुर में आयोजित होने वाले ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे संजय राउत ने कहा कि अगर केंद्र में मंत्रिमंडल का फेरबदल होता है तो देवेंद्र फडणवीस देश की सेवा के लिए दिल्ली जा सकते हैं और महाराष्ट्र में बीजेपी का कोई वरिष्ठ मंत्री मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई ठोस आधार या नाम नहीं बताया।

इस दौरान राउत ने 18 जुलाई को नागपुर में आयोजित होने वाले ‘राम रक्षा आंदोलन’ की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग के आरोपों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में सभी हिंदुत्ववादी संगठनों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी निमंत्रण भेजा गया है। राउत ने कहा कि हमने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध किया है कि यदि वे स्वयं नहीं आ सकें तो अपना कोई प्रतिनिधि भेजेंष इसके अलावा बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!