डबल मर्डर : खून से लथपथ मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी….

बेमेतरा। जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा का है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!