उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, मची अफरा तफरी….

उत्तरकाशी. रविवार देर रात जनपद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यमुना घाटी से लेकर गंगा घाटी तक कई क्षेत्रों में भूकंप हुआ. राहत की बात यह रही कि भूकंप की वजह से जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ है. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक भूकंप रविवार रात 1 बजकर 21 मिनट पर हुआ.

जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है. इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर भागे. लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला.

भूकंप की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम भी सक्रिय हो गई. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी जुटाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!