EDCIL Recruitment: एडसिल में विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा यहां से करें अप्लाई

EDCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल इंडिया लिमिटेड में मल्टी डिसिप्लिनरी स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से स्टार्ट हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट edcilindia.co.in पर कर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 जून 2026 निर्धारित है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 879 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट 125
फिजियोथरेपिस्ट 125
साइकोलॉजिस्ट 125
स्पीच थेरेपिस्ट 125
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 125
स्पेशल एजुकेटर (सेकेंडरी) 125
स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी लेवल) 125
PMU कंसल्टेंट 4

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ बीएड/ 2 वर्षीय स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा/ Ph.D./ M.Phil आदि किया हो। इसके साथ ही 30 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट edcilindia.co.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर New candidate? Register here पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
EDCIL Recruitment 2026 notification

आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है। अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25000, 30000 और 55000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के जारी किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!