चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी की बैटरी फटने से 8 गाड़ियां जलकर खाक….

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड इलाके के सामने पिज्जा स्टोर के बाहर खड़ी डिलीवरी करने वाली ई स्कूटी में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक आस-पास रखी आठ गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई लेकिन तब तक सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं। फिलहाल आग लगने का कारण चार्जिंग के दौरान बैटरी में शार्ट सर्किट माना जा रहा है, पास ही परिसर में बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा है।

अपोलो क्रास में डोमिनोज का आउटलेट हैं और परिसर में डिलीवरी के लिए गाड़ियां पार्किंग में रखी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर अचानक से एक गाड़ी में आग के बाद अन्य गाड़ियों में धमाके होने लगे। और पास रखी गाड़ियों में भी आग फैल गई। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग जमा हो गए और डर के कारण आग बुझाने की जगह दूर खड़े हो गए। आग फैलने से उसकी लपटें उठने लगीं और दूर तक धुआं फैलने लगा। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आउटलेट प्रबंधन से घटना के समय की पूरी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!