फेसबुक ने पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो बैन किया; बवाल बढ़ा तो मेटा ने मांगी माफी….

Facebook Ban PM Modi Selfie Video: पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो बैन करना फेसबुक और मेटा को महंगा पड़ गया। बवाल इतना बढ़ा कि मेटा और फेसबुक को माफी तक मांगनी पड़ी। Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी गलती से हट गया था। गलती सुधार ली गई और हटे कंटेंट को फिर से बहाल कर दिया गया है।

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सेल्फी वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून बनाने और मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन की जानकारी दी थी।

फेसबुक स्वामित्व वाली मेटा कंपनी ने पीएम मोदी के इस पहले वीडियो को भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया था। जब रात 1 बजकर 25 मिनट पर See Why ऑप्शन पर क्लिक किया गया तो लिखा हुआ मिला कि कानूनी रिक्वेस्ट का पालन करते हुए इसे रेस्ट्रिक्ट किया गया है। पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद बवाल मच गया था। लोगों ने मेटा की इस हरकत की जमकर आलोचना करने लगे। प्रधानमंत्री के वीडियो हटने पर मचे बवाल के बाद मेटा हरकत में आई। बवाल बढ़ता देख मेटा को अपना फैसला बदलना पड़ा। मेटा ने फेसबुक पर PM मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर एक बयान जारी किया है। मेटा के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे वापस लगा दिया गया है।

जानें पूरा मामला

पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने जंतर-मंतर पर कई दिनों तक प्रदर्शन किया। सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च रखा था। इस दौरान भीड़ संसद की ओर बढ़ ही थी, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज करके रोक दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के विवाद को बढ़ता देख पीएम मोदी ने जेन-जी के लिए सेल्फी वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लिया है और एक्शन भी लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने एक दूसरे वीडियो कहा था कि सरकार कार्यबल के सुझावों को लागू करेगी, जिससे यह पक्का होगा कि परीक्षा प्रणाली भरोसेमंद हो और प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके उसमें पारदर्शिता लाई जा सके।

पीएम मोदी के इस सेल्फी वीडियो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था। इस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर वीडियो को 303 मीलियन व्यूज मिल गए थे। वहीं फेसबुक और एक्स पर भी वीडियो को चंद घंटे में लाखों व्यूज मिले थे। इस वीडियो फेसबुक से हटा दिया गया था। इसके बाद बवाल बढ़ गया था। बवाल बढ़ने के बाद मेटा को माफी मांगनी पड़ी और वीडियो को फिर से वापस री-स्टोर करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!