ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह: भारतीय सेना ने ऐसे Operation Sindoor को अंजाम दिया था, जारी किया वीडियो

Operation Sindoor 1st Anniversary: पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 25 हिंदू पर्यटक समेत 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। देश के इतिहास में पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर टारगेट किलिंग की थी। इस जघन्य हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना (Indian Army) ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी शिवरों पर हमला किया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसी ऑपरेशन सिंदूर का आज एक साल पूरा हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे ऑपरशन को अंजाम दिया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ऑपरेशन की सफलता की कहानी दिखाई गई है। आप भी देखें ये वीडियो।

इंडियन एयरफोर्स के द्वारा शेयर किये गये वीडियो में सबसे पहले पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि भारत सभी आतंकियों की पहचान करेगा और उन्हें सजा देगा। इसके बाद वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीरें दिखाई देतीं हैं। पीएम मोदी को  हाई लेवल मीटिंग करते भी वीडियो में दिखाया गया है। इसके बाद भारतीय सेनाओं को तैयारी करते वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में इसके बाद एयरफोर्स को पीओके में टारगेट सेट करता हुआ दिखाया गया है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद अंत में पीएम मोदी देश को संबोधित करते दिखते हैं। वे कहते हैं टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते…और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।

पीएम मोदी ने बदला X प्रोफाइल

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना एक्स प्रोफाइल बदल लिया है। वहीं एक्स पर उन्होंने लिखा कि- एक साल पहले, हमारी सेना ने #OperationSindoor के दौरान बेमिसाल हिम्मत, सटीकता और पक्का इरादा दिखाया था। उन्होंने पहलगाम में बेगुनाह भारतीयों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया। पूरा देश हमारी सेना की बहादुरी को सलाम करता है।

उन्होंने आगे लिखा कि- ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए पक्के इरादे को दिखाता है। इसने हमारी सेना के प्रोफेशनलिज़्म, तैयारी और मिलकर काम करने की ताकत को भी दिखाया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल को दिखाया और इस बात को भी दिखाया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की भारत की कोशिश ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी ताकत दी है। आज, एक साल बाद, हम आतंकवाद को हराने और उसके माहौल को खत्म करने के अपने इरादे पर पहले की तरह ही पक्के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!