20 लाख रुपए का गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कबीरधाम. सात राज्यों की सीमा से सटे होने के कारण छत्तीसगढ़ अब अंतर्राज्यीय तस्करों के लिए तस्करी का प्रमुख मार्ग बनता जा रहा है. इसपर शिंकजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ट्रक से 100 किलो का गांजा पकड़ाया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है. मामले में तीन इंटरस्टेट गांजा तस्कर को अरेस्ट कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, एमपी-छत्तीसगढ़ अंतर्राजीय सीमा पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है. ओडिशा से ट्रक में गांजा भरकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने जब वाहन की चेकिंग तो उनके होश उड़ गए. ट्रक में से 100 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है.

 

पत्थर हत्या करने के मामले में फरार दामाद को रायपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!