
GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS Online Engagement Schedule-II July 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी भर्ती का एलान किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 हजार+ जीडीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से स्टार्ट कर दी जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण डेट्स
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 31 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि | 19 सितंबर 2026 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 21 सितंबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि | 23 से 24 सितंबर 2026 |
10वीं पास युवा ले सकेंगे भर्ती में भाग
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
- New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
India Post GDS Notification July 2026

एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के साथ 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग भर्ती के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन के लिए परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
