पहाड़ों के बीच हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत….

चमोली। उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था. बताया गया कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवाल थे. इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया. इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया.

पहले हेलिकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी , लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई है. हेलिकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 यात्री भी सवार थे. हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के, एच.एस. नागाराजा शामिल हैं.

हादसे में 6 लोगों की मौत

जोशीमठ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दर्दनाक घटना पर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत (Trans Bharat) कंपनी का हेलिकॉप्टर , जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया जा रहा है. बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर लौट रहा था. बताया गया कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई.

रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

 

सीएम ने जताया दुख

हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि जोशीमठ के पास चाई गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन वभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो खुद इस घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. हादसे में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!