IBPS Clerk Vacancy: ग्रेजुएट युवाओं के पास क्लर्क के पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत भर लें फॉर्म

IBPS Clerk 16th Vacancy: आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानि 21 अगस्त है। ऐसे में बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा जो अभी तक किसी कारणवश इस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 5 सितंबर 2026 तक लिया जा सकेगा।

केवल स्नातक उत्तीर्ण युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही पदानुसार उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए जिसकी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दर्ज है। शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

 भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 11403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्टेट वाइज भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश 1731
कर्नाटक 1414
महाराष्ट्र 1051
पश्चिम बंगाल 946
गुजरात 698
तमिलनाडु 675
मध्य प्रदेश 570
बिहार 491
पंजाब 481
दिल्ली एनसीटी 415
राजस्थान 392
असम 349
ओडिशा 337
छत्तीसगढ़ 265
हरियाणा 196
तेलंगाना 191
आंध्र प्रदेश 186
झारखंड 182
उत्तराखंड 145
केरल 108
हिमाचल प्रदेश 97
जम्मू एवं कश्मीर 67
त्रिपुरा 64
गोवा 61
अरुणाचल प्रदेश 45
मणिपुर 42
नगालैंड 31
सिक्किम 28
पुदुचेरी 26
मेघालय 22
चंडीगढ़ 20
अंडमान और निकोबार 18
दादरा एवं नगर हवेली 18
मिजोरम 17
लक्षद्वीप 11
दमन और दीव 07
लद्दाख 06

घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का तरीका एवं आवेदन का लिंक दिया जा रहा है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

  • आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
IBPS Clerk Vacancy 2026 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करवाया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!