
IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान IBPS ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट ग्रुप-बी और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रुप-बी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
आईबीपीएस में विभिन्न पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए उम्र
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह पदानुसार सैलरी दी जाएगी। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 73,020 रुपये, असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 54,210 रुपये और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 54,210 रुपये दिए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। बगैर आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
