भारतीय नौसेना में बीटेक कैडेट एंट्री के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय नौसेना में 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री जनवरी-2027 के लिए योग्य एवं इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाक  आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 29 मई से प्रारंभ हो गई जो लास्ट डेट 18 जून निर्धारित है।

भर्ती संबंधित विवरण

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 30 पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए और 30 पद इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई, 2027 से लेकर 01 जनवरी, 2010 के बीच होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय से न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में कक्षा 10वीं या 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Online e-application लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट में दी गई जानकारी के आधार पर फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  4. अब JPG/TIFF फॉर्मेट में मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कैसे होगा चयन

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर एक मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाएगी।

indian navy

कैसे करें अप्लाई

भारतीय नौसेना में 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री जनवरी-2027 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

error: Content is protected !!