इन राशि के जातकों को तरक्की के नए अवसर; वहीं इन्हें धन लाभ के योग, जानें क्या कहते है आपके सतारे

ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को मिलेगी सफलता, तो कुछ को रहना होगा सतर्क; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

मेष

आज मेष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में नया पद या अधिकार मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ

आज आपको कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है। ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में अपने व्यवहार को अच्छा रखें। लापरवाही का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं। इसलिए हर काम सावधानी से करें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी। कामकाज अच्छा चलेगा और आमदनी में बढ़ोतरी के योग हैं। पुराने कर्ज से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। किसी जरूरी काम में अचानक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कर्क

आज आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। भाई-बहनों या मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है। लिखने-पढ़ने और दस्तावेजों से जुड़े काम में विशेष सावधानी बरतें। व्यापार में लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका है।

सिंह

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। किसी समस्या को लेकर उलझन बढ़ सकती है। नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाएं और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कन्या

आज कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। रोजगार और व्यापार से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। मकान, प्रॉपर्टी या नया कारोबार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। परिवार में विवाह या किसी अन्य मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है। दिन प्रगति और खुशियों के नए अवसर लेकर आएगा।

तुला

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। किसी काम के सिलसिले में धन की प्राप्ति हो सकती है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो रास्ते की अड़चनें दूर हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। पढ़ने-लिखने और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। घर में बड़े-बुजुर्गों का आगमन हो सकता है। जमीन, मकान और वाहन से जुड़े सुख मिलने के योग हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।

धनु

आज आपके किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और यश प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ेंगे। व्यापार और कारोबार में लाभ होगा। बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर

आज आपको परिवार का पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और संतान के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। उनकी मदद से किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

कुंभ

आज आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी कई जरूरी कामों को पूरा कराने में मदद करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ की प्रशंसा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता और प्रसिद्धि मिलने के योग हैं। मित्रों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। परिवार और सामाजिक जीवन में भी अच्छा माहौल रहेगा।

मीन

आज आपको आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया है, वही आपके विरोध में काम कर सकता है। दूसरों की खुशी के लिए खुद को कष्ट देने के बजाय अपने हितों का ध्यान रखना जरूरी होगा। हालांकि, इन परिस्थितियों से आपको कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!