भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 20 की मौत; कई इमारतें गिरीं, सुनामी का अलर्ट भी जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार को जबरदस्त भूकंप देखने को मिला. शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे था. भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी कर दी गई. USGS के अनुसार यह भूकंप स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब 5:58  बजे रिकॉर्ड किया गया. मुख्य भूकंप के बाद कम से कम तीन आफ्टरशॉक यानी बाद के झटके भी दर्ज किए गए हैं.

भूकंप के झटकों से कई घरों और दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद देश के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था.

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में फ्लोरेस क्षेत्र के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. शुरुआती खतरे को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. अब तक 20 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. USGS के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:58 बजे आया. भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में आने वाले एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित था.

पहले भूकंप के बाद इलाके में कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए. इनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल थे. इसका असर फ्लोरेस द्वीप के बड़े हिस्से में महसूस किया गया. प्रशासन ने प्रभावित तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से समुद्र तटों और नदी के किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की.

करीब 17,000 से अधिक द्वीपों वाले इंडोनेशिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप और ज्वालामुखी प्रभावित देशों में शामिल है. फिलहाल लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने को कहा गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप धरती की सतह से करीब 700 किलोमीटर नीचे तक आ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!