ITBP Recruitment : असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

ITBP Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन आज यानी 21 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार आईटीबीपी में नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 20 मई, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतनमान

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

  1. असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  2. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित की किया गया है। इसके अलावा, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, पेपर-2 में संबंधित विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!