अब भारत में होगी जापानी मिसाइलों-ड्रोन की टेस्टिंग; साल 2027 से होगी शुरुआत

भारत और जापान के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. भारत ने जापान को अपनी मिसाइल परीक्षण सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रहा है. इसके तहत जापान को ओडिशा के चांदीपुर स्थित DRDO की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के अलावा पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बनने वाली दो नई अत्याधुनिक मिसाइल टेस्टिंग सुविधाओं तक पहुंच देने पर विचार किया जा रहा है.

जापान घनी आबादी और भौगोलिक सीमाओं के कारण अपने देश में लंबी दूरी के सुरक्षित समुद्री फायरिंग कॉरिडोर की कमी से जूझता है.

जापान के साथ भारत का रक्षा सहयोग एक नई रणनीतिक ऊंचाई पर पहुंचने जा रहा है. भारत जापान को अपनी मिसाइल टेस्टिंग सुविधाओं तक पहुंच देने की तैयारी कर रहा है. इस बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई दी है. अब जापान पहली बार अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन की टेस्टिंग भारत में करेगा. साल 2027 से इसकी शुरुआत होगी.

मिडिल ईस्ट में उपजे संघर्ष की वजह से दुनियाभर के देश अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं. आधुनिक हथियार और मिसाइलें बना रहे हैं. जापान ने भी कई हथियारों का निर्माण किया है. हालांकि वहां इसकी टेस्टिंग करना संभव नहीं हो पा रहा था. लिहाजा जापान ने भारत को अपना नया फायरिंग रेंज बनाया है. यहां अगले साल यानी वर्ष 2027 से जापानी मिसाइलों-ड्रोन आदि की टेस्टिंग हो सकेगी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत जापान को इन तीनों टेस्टिंग सुविधाओं का इस्तेमाल अपने मिसाइल कार्यक्रम के लिए करने की अनुमति दे सकता है. जापान यहां अपनी मिसाइलों और छोटे अटैक ड्रोन का परीक्षण कर सकेगा.

भारत और जापान के बीच युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भी सहयोग पर चर्चा हो रही है. खास तौर पर आधुनिक युद्धपोतों के डिजाइन, तकनीकी जानकारी और निर्माण से जुड़े अनुभव साझा करने पर विचार किया जा रहा है.

भारत ने जापान को अपने शिपयार्ड और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ सहयोग का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत जापान के लिए भारत में रक्षा उपकरणों का निर्माण और भारत से दूसरे देशों को निर्यात करने की संभावनाएं भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!