700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप; दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की हुई मौत…

नेपाल के रोलपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस के अनुसार, इस भयानक हादसे में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. यह दर्दनाक एक्सीडेंट थवांग ग्रामीण नगरपालिका-1 के जलजला क्षेत्र में हुआ, जहां एक निजी बोलेरो जीप (Lu 1 Jha 4167) अचानक पहाड़ी रास्ते से फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे की वजह को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से रास्ते पर काफी कीचड़ हो गया था, जिस वजह से जीप फिसल गई और खाई में जा गिरी।

नेपाल में गुरुवार को तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि एक जीप तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला इलाके में यह हादसा हो गया। करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने की वजह से जीप में सवार 20 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नेपाल के रोल्पा जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के दौरान कीचड़ भरे रास्ते पर वाहन फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आपको बताते चले कि हाल ही में हुए एक अन्य हादसे में नेपाल में एक यात्री बस नदी में गिर जाने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा 10 फरवरी को मध्य नेपाल में हुआ था। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में आठ अन्य घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेपाल के रोलपा जिले में हुआ यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है. यहां की भौगोलिक स्थिति जितनी सुंदर है, यहां के रास्ते उतने ही जानलेवा हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जीप पहाड़ी सड़क से फिसल गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!