अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस ने दी दस्तक, अवैध निर्माण का मिला था नोटिस

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर कोलकाता पुलिस पहुंची है. इस समय अभिषेक के घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात है. अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को पुलिस पहुंची. कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है. लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

यह नोटिस अभिषेक बनर्जी के घर के कई हिस्सों में कथित तौर पर अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. दरअसल अभिषेक को इस मामले में सात दिनों का नोटिस दिया गया था. सूत्रों के अनुसार, सात दिनों के समयसीमा की यह अवधि आज समाप्त हो गई है.

error: Content is protected !!