यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण नेता जेपी नड्डा से मिले, जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत पर बड़ा फैसला लिया

UGC Rollback Mahapanchayat: यूजीसी रोलबैक (आरक्षण हटाने) को लेकर सवर्ण नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने सवर्ण नेताओं को मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी मांगों पर न्यायसंगत तरीके से विचार होगा। नड्डा ने यह भी कहा कि वे तीन हफ्ते में फिर से मीटिंग करेंगे। साथ ही सवर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक के मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत को टाल दिया है। सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शेखावत ने मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 20 सितंबर को देर रात सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। स मीटिंग में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय करणी सेना के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जेपी नड्डा ने मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, ‘आज मेरे आवास पर मेरी और जितेन्द्र सिंह जी की UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) तथा उनके प्रतिनिधि मंडल डॉ. शुभांशु सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समृद्ध सनातन संघ, आर. के. सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, एडवोकेट डॉ. संगीता सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), क्षत्रिय करणी सेना तथा एडवोकेट हिमांशु शर्मा, कानूनी सलाहकार, सवर्ण महापंचायत समिति के साथ बातचीत हुई।

उन्होंने आगे लिखा- इस बैठक में उनकी ओर से उठाये गए विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई और सरकार उनके मांगों पर न्यायसंगत विचार करेगी। हम आने वाले तीन सप्ताह में पुनः इनके साथ बैठक करेंगे। राज शैखावत तथा उनके प्रतिनिधि मंडल ने 20 सितम्बर 2026 की महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का था प्लान

बता दें कि क्षत्रिय करणी सेना ने 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर आरक्षण और हाल ही में नोटिफाई किए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नियमों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। अहम बात यह है कि जंतर-मंतर पर होनी वाली इस महापंचायत को टाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!