LPG Alert: 2,500 से ज्यादा घरों का कटेगा LPG कनेक्शन! जानिए क्या है सरकार की नई तैयारी

बिजनेस डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर काफी असर पड़ा है, इस वजह से LPG, CNG और पेट्रोल-डीजल के दाम भी कई बार बढ़ाए जा चुके हैं।

2500 से ज्यादा घरों में गैस कनेक्शन काटकर

सरकार ने अब LPG कनेक्शन को बंद करके PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है, जिसके तहत 2500 से ज्यादा घरों में गैस कनेक्शन काटकर पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन लगाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन लगाने की शुरुआत की जा रही है। गोंडा के सभी वार्डों की गली-मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है, ताकि हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंचे और LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम की जा सके। टोरेंट गैस कंपनी ने 5 मोहल्लों में 2500 घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी की है।

PNG के क्या फायदे हैं?

जैसे हर महीने सिलेंडर बुक करना पड़ता है, तो PNG कनेक्शन होने पर बुकिंग का झंझट खत्म हो जाएगा। भारी-भरकम सिलेंडर को उठाने की भी कोई जरूरत नहीं है। जितना आप गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना ही बिल आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!