सरकारी स्कूलों में गूंजेंगे मंत्र : राष्ट्रगान-सरस्वती वंदना से होगी दिन की शुरुआत, गायत्री मंत्र पाठ के बाद होगी छुट्‌टी, आदेश जारी

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूल लगने के समय प्रतिदिन सुबह राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों के प्रेरक जीवन वचनों का पाठ किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना बताया गया है।

इसके अलावा मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के दौरान भोजन मंत्र का पाठ भी कराया जाएगा। वहीं स्कूल की छुट्टी के समय राजगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!