टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग, देखते देखते 6 गाडियां हुईं जलकर खाक

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में आज सुबह रविवार को भीषण आग लग गई.  जिसमें 6 वाहन जलकर राख हो गए. सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि सर्विसिंग के लिए सेंटर में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं. आग की लपटें देखकर तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई.

मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. हालांकि कोई हताहत की घटना की कोई भी सूचना अभी तक नहीं प्राप्त हुई है.

सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल के सर्विस सेंटर में रविवार की सुबह 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. शुरुआती दौर में आग इतनी भीषण थी कि तेजी से फैलते हुए वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां उसमें जलकर खाक हो गई. घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है.

हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग को वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया.

पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है. आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, ऑटोमोबाइल की सर्विसिंग सेंटर परिसर में खड़ी एक गाड़ी में अचानक से आग लगी. फिर देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!