भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान…

रायपुर। भारतमाला परियोजना में चल रही जांच और छापेमारी पर मंत्री टंकराम वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस मामले में शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह अधिकारी हो, नेता हो या कोई अन्य व्यक्ति, सभी पर कार्रवाई जारी है और आगे जांच और गहराई तक जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

रायपुर में आज आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह नियमित रूप से होने वाली समीक्षा बैठक है, जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाता है और अधिकारियों के लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं, ताकि काम में तेजी और गुणवत्ता बनी रहे।

मंत्री वर्मा ने 1 मई से शुरू होने वाले सुशासन तिहार को लेकर कहा कि यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता को मिल रहे लाभ की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत समस्याओं का तत्काल निराकरण इस आयोजन की प्राथमिकता होगी।

अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

रायपुर में नाबालिग से जुड़े चाकूबाजी हत्या मामले में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए ही कमिश्नरी प्रणाली लागू की गई है। सरकार अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

DMF घोटाले पर जांच जारी

DMF से जुड़े 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंत्री वर्मा ने कहा कि जहां भी अनियमितताएं सामने आएंगी, उनकी जांच की जाएगी और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मंत्री ने साफ कहा है कि राज्य सरकार पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!