Miss Universe India-2026: केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, जीत के बाद हुईं भावुक

Miss Universe India-2026: केरल की केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीत लिया है। जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई सुंदरियों को पीछे छोड़कर ताज हासिल किया। उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने क्राउन पहनाया। 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो इस साल होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं।

जयपुर के जी-स्टूडियो में रविवार देर रात ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले आयोजित हुआ। इसमें देशभर से 52 फाइनलिस्ट ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। केरल की केजिया लिज मेजो ने अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस से हर किसी को इम्प्रेस किया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की दौड़ में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। टॉप-5 फाइनलिस्ट में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मैजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। वहीं, टॉप 3 की बात करें तो तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप (दूसरे नंबर पर) रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं। हालांकि, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब केरल की केजिया लिज मेजो ने अपने नाम किया। केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिस यूनिवर्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खिताब जीतने के बाद केजिया ने कहा कि यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने पेश करूंगी।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो

कैजिया लिज मैजो लॉ की छात्रा होने के साथ मॉडल और क्लासिकल डांसर भी हैं। उनके माता-पिता के नाम मेजो अब्राहम और सुजा मैजो हैं। उन्होंने 2026 में ही मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीता था। इससे पहले वह 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल की फर्स्ट रनर-अपप रह चुकी हैं। कैजिया फिलहाल बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और कोच्चि में रहती हैं। उन्होंने इससे पहले मिस टीन इंडिया का खितााब भी जीता था और अंतरराष्ट्रीय टीन ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं लिज

बता दें कि कैजिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। लिज इंस्टाग्राम पर 394 लोगों को फॉलो करती हैं. जबकि उन्हें 39 हजार लोग फॉलो करते हैं। यही नहीं कैजियो मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के बारे में खुलकर बात करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!