पत्नी से अवैध संबंध के शक में खूनी वारदात: पड़ोसी की हत्या कर पति फरार….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पड़ोश में रहने वाले युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने आज युवक पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वही घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!