संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्साह से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दिखाया दमखम

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 28 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. कुमार एवं क्रीड़ा अधिकारी अमन सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वालीबाल, शतरंज, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध ललित दादरवाल एवं अतुल देशलहरा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!