NEET PG 2026: एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, एग्जाम से ठीक पहले नीट पीजी में हुए बड़े बदलाव

NEET PG 2026 परीक्षा  30 अगस्त 2026 को देशभर के कई सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं. परीक्षा इस बार कड़ी निगरानी में एक शिफ्ट में होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नीट पीजी के छात्रों को अपने घर के पास तीन एग्जाम सेंटर चुनने का मौका दिया जाएगा. इस बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडिट विंडो खोल दी है. 

इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, परीक्षा शहर आवंटन के नए नियम और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी. इस वर्ष पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है.

पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET PG) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है.  NEET PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त को होने जा रहा है. उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है. इस कदम का उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों जैसी गड़बड़ियों को रोकना है.

इस बार सवालों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है. जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा में टफ सवालों को हल करने के लिए छात्रों को अधिक समय दिया जाएगा.

अब आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को तीन पसंदीदा राज्यों का चयन करना होगा. इनमें पत्राचार वाला राज्य पहली प्राथमिकता के रूप में चुनना जरूरी होगा. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में डॉक्यूमेंट से जुड़ी किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं. यह विंडो 10 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष और तकनीक आधारित परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं. 1 अगस्त 2026 को हुए बैठक के दौरान परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित, पारदर्शी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!