Today Horoscope: इन राशि वाले वाहन संभलकर चलाएं, बन रहे दुर्घटना के संयोग…

Aaj Ka Rashifal: आज यानि 3 अगस्त सोमवार को श्रावण मास का पहला सोमवार रहेगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनमें गद, मातंग, सुकर्मा और धृति नाम के योग प्रमुख हैं। इस दिन मौना पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष

आज बेवजह की यात्राओं से बचना ही समझदारी रहेगी। ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने की गलती न करें, वरना बात बिगड़ सकती है। मौसम का असर सेहत पर दिख सकता है। अपनी राय हर किसी पर थोपने से बचें। गर्भवती महिलाएं सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ

जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और बेरोजगार लोगों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन

आज विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर के लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क

बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आपके पक्ष में जा सकता है। नौकरी में आपके काम से बॉस काफी प्रभावित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की ओर झुकाव बढ़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

सिंह

खानपान में लापरवाही महंगी पड़ेगी। पेट से जुड़ी परेशानी या गैस की समस्या हो सकती है। पैसों के मामले में सावधानी रखें और उधार के लेन-देन से दूरी बनाएं। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा।

कन्या

आज आपके अधिकतर काम आपकी योजना के अनुसार पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में हो रही प्रगति से मन संतुष्ट रहेगा। लाइफस्टाइल में सुधार करने की कोशिश करेंगे। मनोरंजन और शौक पर कुछ खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।

तुला

ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से लाभ मिल सकता है, लेकिन अपने काम खुद करने की आदत रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है। युवा अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक

नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बन सकती है। कानूनी मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। छात्रों और युवाओं को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। नई स्किल सीखने की इच्छा भी जाग सकती है।

धनु

आज किसी भी शॉर्टकट या गलत रास्ते से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। करियर में कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मकर

व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। परिवार के लोग आपके फैसलों से खुश नजर आएंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अनुशासन और प्लानिंग के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है।

कुंभ

पुराने दोस्तों से बातचीत करके अच्छा महसूस करेंगे। संतान की उपलब्धियां खुशी देंगी, लेकिन उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचें। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कुछ जरूरी काम आगे के लिए टल सकते हैं जिससे टेंशन बढ़ सकती है।

मीन

आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बेहतर रहेगा। रुके हुए काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!