6,000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 6.9-इंच डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी

टेक्नोलॉजी डेस्क। पोको ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Poco C81 Pro के नाम से कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी C-सीरीज के तहत पेश किया है जिसमें वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट मिल रहा है।

पोको के इस नए फोन में 4GB RAM और 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा भी फोन में कई खास फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco C81 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत $99 यानी लगभग 9,300 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही इस फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी मिलता है जिसकी कीमत क्रमशः $109 यानी लगभग 10,000 रुपये और $129 यानी लगभग 12,000 रुपये तक जाती है। डिवाइस ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में रिलीज किया गया है।

Poco C81 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 650 निट्स तक की ब्राइटनेस और हाई-ब्राइटनेस मोड में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। सामने की तरफ स्क्रीन में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 12nm प्रोसेस का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। डिवाइस में Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। इतना ही नहीं फोन में वर्चुअली 8GB तक RAM को बढ़ाया भी जा सकता है।

Poco C81 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Poco C81 Pro में f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में एक और लेंस दिया गया है, जिसके बारे में जानकारी नहीं है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!