WhatsApp का नया फीचर! अनजान कॉल उठाने से पहले एप खुद पूछेगा फोन करने की वजह

टेक्नोलॉजी डेस्क। WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी और कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। कुछ वक्त पहले कंपनी ने साइलेंट अननोन कॉलर्स जैसे फीचर को पेश किया था लेकिन अब कंपनी इसे और बेहतर करने जा रही है। अब अपकमिंग फीचर की मदद से अनजान नंबर से कॉल आने पर WhatsApp खुद कॉल करने वाले से पूछ सकेगा कि वो किस वजह से फोन कर रहा है।

जी हां, इसके बाद यूजर्स बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट भी रीड कर सकेंगे और ये फैसला कर सकेंगे कि कॉल उठानी जरूरी है या ये कोई फर्जी कॉल है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को फिलहाल Android एप में डेवलप किया जा रहा है।

इस नए फीचर को WhatsApp के कॉल फिल्टरिंग सिस्टम का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया और ना ही कंपनी ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।

मिलेंगे कॉल फिल्टरिंग के तीन ऑप्शन

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि WhatsApp के प्राइवेसी सेक्शन में कॉल फिल्टरिंग मेन्यू को नए ऑप्शंस के साथ बदला जा सकता है। इसमें यूजर्स को तीन ऑप्शन मिल सकते हैं।

  • पहला ऑप्शन ‘Never’ होगा

    इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर कॉल फिल्टरिंग पूरी तरह बंद रहेगी और सभी कॉल नॉर्मल तरीके से आएंगी।

  • दूसरा विकल्प ‘Silence’ होगा।

    इसे सेलेक्ट करने पर अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल की रिंगटोन बंद रहेगी, लेकिन कॉल की डिटेल्स Calls टैब और नोटिफिकेशन में दिखाई देंगी।

  • तीसरा ऑप्शन ‘Ask reason for calling’ होगा

    इसे सेलेक्ट करने पर WhatsApp अनजान नंबर से कॉल करने वाले शख्स से फोन करने की वजह पूछेगा। जवाब मिलने के बाद यूजर कॉल उठाने या उसे कट करने का फैसला कर सकेंगे।

बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट भी मिलेगा

इतना ही नहीं इस फीचर में कॉल करने वाले के जवाब का टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट भी शो किया जाएगा। इससे यूजर बिना सीधे कॉल उठाए ये समझ पाएंगे कि फोन जरूरी काम के लिए है या किसी अनजान शख्स की कॉल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!