Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया खास मैसेज, लिखा- भारत कुछ नहीं भूला…?

Pahalgam Terror Attack Anniversary: 22 अप्रैल 2025… ये तिथि तो आपको याद होगा ही न? वैसे तो ये तिथि न भूलने वाली है न ही इतिहास हम भारतीयों को ये दिमांक कभी भूलने देगा। आपके दिमाग पर जोर देने से पहले मैं खुद आपको बता दे रहा हूं कि ये तिथि है पहलगाम में हुए आतंकी हमले की है। जी हां… आपने बिलकुल सही सोचा ये तिथि पहलगाम आतंकी हमले की है। आज ही के दिन 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 22 निर्दोष पर्यटकों कही हत्या कर दी थी। देश के इतिहास यह पहली बार था, जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा था। आतंकवादियों ने 25 हिंदू समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान (Pakistan) को खास मैसेज दिया है।

इंडियन आर्मी ने कहा, ‘जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। भारत भूलता नहीं है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है। रतीय सेना ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आतंकियों और उनके रहनुमाओं को चेतावनी दी है। पोस्ट के साथ जारी तस्वीर में सिंदूर और भारत का नक्शा दिखाया गया है, जिसकी थीम ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी है।

दरअसल भारत के ‘मिनी स्विट्जरलैंड पहलगाम के बैसरन की खूबसूरत वादियां, 22 अप्रैल 2025 की दोपहर अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं। आतंकियों की गोलियां पहली बार धर्म पूछ-पूछकर लोगों का सीना छलनी कर रहा था। कायर आतंकियों के इस हमले ने 26 जिंदगियां खत्म कर दीं। कई घरों के चिराग बुझ गए थे। किसी का सुहाग छिन गया तो किसी ने अपने चराग को आंखों के सामने मरते देखा। आज भी उस मंजर को याद कर रूह कांप जाती है। रूंह कंपा देने वाली आतंकी हमले की 22 अप्रैल को पहली वर्षी है। पहली वर्षी के साथ ही मुरझाया जख्म एक बार फिर ताजा हो गया है।

आतंकियों का हमला और भारत का ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान स्पॉन्सर आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में हमला कर टारगेट किलिंग करते हुए 25 हिंदुओं समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। यह पहली बार हुआ था, जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों की हत्या की थी। आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू थे। इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया था।

इसके बाद 7 मई 2025 को भारती सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकी मारे गए थे। भारतीय हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भी पलटवार किया और चीनी हथियारों के दम पर भारत पर हमले किए थे। इसके जवाब में भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम और एयर स्ट्रिप को मिट्टी में मिला दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!