पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा आरोप : जेम पोर्टल को सरकार के लिए भ्रष्टाचार करने पर मिला अवार्ड

रायपुर सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड मिलने को लेकर सियासत शुरु हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जेम पोर्टल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. बैज ने कहा कि केवल सरकार के लिए भ्रष्टाचार करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है.

भ्रष्टाचार के लिए जेम पोर्टल को मिला अवार्ड : PCC बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेम पोर्टल को अच्छे कामो के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के लिए अवार्ड मिला है. जिस पोर्टल में हजार रुपये का सामान लाखों रुपये में मिलने का खेल हो रहा हो तो अवार्ड कैसे मिल सकता है.

छत्तीसगढ़ को मिला प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन

बता दें कि छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM Sustainable Procurement Award’ से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया. ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ थीम पर आयोजित समारोह में राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी के तहत यह पुरस्कार GeM के प्रभावी उपयोग, शासकीय खरीदी के मूल्य और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!