PM Kisan Yojana; आज किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये, ऐसे चेक करें अपना नाम

देश के करोड़ों क‍िसानों का पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan) की कि‍स्‍त का इंतजार खत्‍म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे. बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात देंगे.

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि के तहत सरकार की तरफ से 22 क‍िस्‍तों में 4.28 लाख करोड़ से ज्‍यादा ट्रांसफर क‍िये जा चुके हैं. आज 23वीं किस्त जारी होने पर घर बैठे ही चेक कर सकते है अपना स्टेटस.

देश के करोड़ों क‍िसानों का पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan) की कि‍स्‍त का इंतजार आज खत्‍म होने वाला है. देश में करोड़ों क‍िसानों को आज पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि के माध्यम से सरकार की ओर से आर्थिक मदद होने जा रही है. किस्त के तहत पूरे देश में 18,880 करोड़ रुपये से ज्याजा की रकम DBT के जरिए पूरे 9.44 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं. यह पैसा 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में आता है. शुरू की गई इस जन-कल्याणकारी योजना के तहत अब तक 22 किस्तों में देश के किसानों को करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है.

पश्‍च‍िम बंगाल के 44.42 लाख से ज्‍यादा किसानों के अकाउंट में 885 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी. किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और खेती-किसानी से जुड़े अन्य जरूरी सामान के लिए नकद पैसों की सख्त जरूरत होती है. मानसून के हालात को देखते हुए देश के 197 ऐसे जिलों की पहचान की गई है, जो सूखे या कम बारिश के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं.

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है. पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी. लाभार्थी किसान अपना स्टेटस pmkisan.gov.in पर Beneficiary List में चेक कर सकते हैं.

पीएम आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे. कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में है. प्रधानमंत्री ‘पश्चिम बंग दिवस’ समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!