
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचे हैं, जहां वे सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। प्रधानमंत्री के बस्तर पहुंचने से जवानों में उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुूबह ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उनके बस्तर दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करनपुर CRPF कैंप में जवानों के साथ दिवाली मनाने का यह कार्यक्रम खास माना जा रहा है।
A very special Diwali with our brave security forces in Bastar, Chhattisgarh. https://t.co/7I5aOQdMSk— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026









