
PNB LBO Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल कुछ ही दिनों का समय है। जो उम्मीदवार PNB LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 09 अगस्त, 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगा वेतनमान
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेश फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 59 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1180 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
