बिना मैदा के झटपट बनाएं हलवाई जैसी क्रिस्पी बेसन जलेबी, नोट करें यह सीक्रेट रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क। जलेबी मैदे से बनने वाली वो देसी मिठाई है जो बारिश के मौसम में हर गली-नुक्कड़ पर मिलती दिखाई देती है, फिर गरमा गरम और कुरकुरी जलेबी को आखिर कौन ही मना कर पाता है। लेकिन कुछ लोग मैदा और उससे बनी चीजें मुश्किल ही अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसी के चलते उन्हें अपनी पसंदीदा चीजों से भी परहेज करना पड़ जाता है। अगर आप भी मैदे से बनी चीजें नहीं खा रहे हैं तो चलिए आज बेसन की जलेबी बनाना सीखते हैं।

बेसन जलेबी रेसिपी

मैदे की जलेबी का एक हेल्दी ऑल्टरनेटिव बेसन हो सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

बैटर के लिए सामग्री

2 कप बेसन

1 कप दही

2 बड़े चम्मच चावल का आटा

1/2 छोटे चम्मच बेकिंग सोडा

1/2 छोटे चम्मच हल्दी

1/2 छोटे चम्मच इलायची पाउडर

आवश्यकतानुसार पानी

आवश्यकतानुसार तलने के लिए घी या तेल

चाशनी के लिए सामग्री

1 कप चीनी या गुड़

1/2 कप पानी

2-3 केसर के धागे

1 चम्मच इलायची पाउडर

विधि

  1. सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में बेसन, चावल का आटा और बेकिंग सोडा मिक्स कर लें।

  2. उसमें ऊपर से हल्दी, दही और घी भी मिलाएं।

  3. धीरे-धीरे मिलाकर जलेबी लायक गाढ़ा सा घोल तैयार कर लेना है। ध्यान रहे कि घोल में गांठ न रह जाए।

  4. अब ऊपर से इलायची पाउडर डालकर उसे भी अच्छे से मिक्स करें।

  5. आपका जलेबी का बैटर तैयार है। इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए ढककर रख देना है। वहीं, अगर इंस्टेंट जलेबी नहीं बनानी है तो खमीर के लिए इसे 12 घंटे रखना चाहिए।

  6. दूसरी तरफ अलग बर्तन में चाशनी बनाने की तैयारी करें।

  7. एक बड़े से बर्तन में पानी के साथ गुड़ मिलाएं और उसमें केसर भी डालें।

  8. जलेबी को कलर देने के लिए केसर की जगह फूड कलर भी डाला जा सकता है।

  9. इस पानी में भी इलायची पाउडर मिलाएं और गर्म कर लें।

  10. जलेबी के बैटर को केचअप की पुरानी बोतल या पाइपिंग बैग में भर लें।

  11. इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें।

  12. अब पाइपिंग बैग की मदद से तेल में गोलाई में जलेबी की शेप दें।

  13. इन्हें तब तक तलें जब तक ये कुरकुरी न हो जाएं।

  14. इसके बाद के स्टेप में गर्म जलेबी को 3-4 सेकंड के लिए चाशनी में डुबो लें।

  15. आपकी गरमा गरम कुरकुरी जलेबी तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!