गंगरेल बांध से मिली जैन तीर्थंकर नेमीनाथ की दुर्लभ प्रतिमा, सदियों पुरानी होने का दावा

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गंगरेल बांध से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भगवान नेमिनाथ की एक दुर्लभ प्रतिमा मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। प्रतिमा को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा 37 साल पुरानी हो सकती है।

बोटिंग चालक के पास रखी थी प्रतिमा

गंगरेल घूमने पहुंचे कुछ जैन पर्यटकों की नजर बोटिंग चालक के पास रखी इस प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा को देखने के बाद पर्यटकों ने इसकी पहचान जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से एक भगवान नेमिनाथ के रूप में की।

संगमरमर की बनी है प्रतिमा

बताया जा रहा है कि प्रतिमा संगमरमर की बनी हुई है और काफी प्राचीन प्रतीत होती है। प्रतिमा की वास्तविक प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए इसकी जांच कराई जाएगी।

दिगंबर जैन मंदिर में सुरक्षित रखी गई

फिलहाल इस दुर्लभ प्रतिमा को धमतरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। जैन समाज के श्रद्धालुओं के बीच इस प्रतिमा को लेकर विशेष आस्था और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 37 साल पुरानी प्रतिमा गंगरेल तक कैसे पहुंची और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है? जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ पाएंगे।

देखिये वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!