बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2482 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। जो सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं। बता दें, Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

जरूरी पात्रता मानदंड

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एक वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Form Link  

एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनटों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!