
IBPS PO 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर सकते सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 जुलाई निर्धारित है।
योग्यता एवं मापदंड
आईबीपीएस पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता का अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
आईबीपीएस एसओ पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म का लिंक एवं स्टेप्स यहां प्रदान की जा रही हैं-
- आईबीपीएस पीओ/ एमटी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26/ पर जाएं।
- अब नए पोर्टल पर पहले आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरें हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
IBPS PO 2026 Application Form link

