ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शादीशुदा युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में उसकी फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है. खौफनाक कदम के पीछे बीते मानसिक प्रताड़ना की वजह समाने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच में होगी. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा निवासी जय प्रकाश देवांगन की करीब चार साल पहले मोनिका देवांगन से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि पिछले करीब आठ महीनों से पत्नी अपने मायके में रह रही थी.

ससुराल लौटने के लिए 25 लाख की डिमांड!

परिजनों ने बताया कि जय प्रकाश पत्नी को वापस घर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. आरोप है कि पत्नी ने ससुराल लौटने के लिए पति के सामने 25 लाख रुपये की शर्त रखी थी. परिजनों का कहना है कि इस मांग और लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण जय प्रकाश काफी परेशान था. इसी बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार में मातम पसरा हुआ है. मामले को लेकर देवांगन समाज की ओर से भी कार्रवाई और न्याय की मांग की जा रही है.

पुलिस ने जांच की शुरू

इधर, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह और 25 लाख रुपये की मांग से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!