रूस ने रनवे पर ही यूक्रेन के दो MiG-29 को उड़ाया, यूक्रेनी हमले का गेरान-4 यूएवी ने लिया बदला

रूस-यूक्रेन युद्ध में हवाई संघर्ष तेज हो गया है. यूक्रेन ने कुछ दिन पहले ही लंबी दूरी की FP-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल से रूस के वोल्गोग्राड स्थित सैन्य संयंत्र पर हमला किया था. रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की बात कही है. रूसी सूत्रों का दावा है कि वोजनेसेंस्क हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो मिग-29 विमान नष्ट हो गए, जिससे इस अवधि के दौरान नष्ट हुए इन विमानों की कुल संख्या तीन हो गई है.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर हवाई मोर्चे पर तनाव बढ़ गया है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध अब हवाई हमलों के एक नए और खतरनाक दौर में पहुंच गया है.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में निकोलेव शहर के पास वोज़्नेसेंस्क एयरफील्ड पर यूक्रेनी वायु सेना के दो MiG-29 लड़ाकू विमानों को नष्ट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. उस समय विमान बंकर के बाहर खुले टारमैक पर खड़ा था, जबकि दूसरा फाइटर जेट बंकर के अंदर रीफ्यूलिंग (ईंधन भरने) की प्रक्रिया में था.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर पुष्टि की थी कि यूक्रेन की लंबी दूरी की FP-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों ने रूस के वोल्गोग्राड स्थित ‘टाइटन बैरिकेड्स प्लांट’ को निशाना बनाया.

सूत्रों के मुताबिक, रूसी जवाबी कार्रवाई में मायकोलाइव क्षेत्र के वोजनेसेंस्क एयरफील्ड पर ड्रोन हमले के जरिए यूक्रेन का एक MiG-29 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिया गया.

रूस का दावा है कि उसने लक्ष्य पर हमला करने के लिए दो गेरान-4 सीकर यूएवी का इस्तेमाल किया. साथ ही दो MiG-29 लड़ाकू विमानों के साथ साथ एक ईंधन टैंकर, एक एपीए-5डी ग्राउंड पावर सप्लाई वाहन और उड़ान भरने की तैयारी कर रहे पूरे तकनीकी और हवाई दल के सदस्य भी मारे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!