‘शिवसेना-शिंदे गुट खत्म’, अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला, कहा- अब सिर्फ एक ही शिवसेना है

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी अब एक बड़ा भूचाल आ गया है. उद्धव खेमे के 6 सांसदों की बगावत के बीच अमित शाह ने कोल्हापुर में बड़ा बयान दे दिया है जिससे कि सियासत और ज्यादा गरम हो सकता है. कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले लोगों को एकनाथ शिंदे का नाम लेते समय ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है और केवल एक ही शिवसेना है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के सांसदों की बगावत के बीच बड़ा बयान दिया है. कोल्हापुर में उन्होंने उद्धव ठाकरे पर कड़ा तंज कसते हुए कहा कि अब देश में कोई और भी गुट नहीं बचा है.

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में बगावत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया है. एक धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्पष्ट किया कि अब कोई ‘गुट’ नहीं बचा है; बल्कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली और इकलौती शिवसेना है.

कोल्हापुर में आयोजित इस धन्यवाद रैली में गृहमंत्री के साथ CM देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी मंच मौजूद थे. उन्होंने ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में प्रगति बहुत तेजी के साथ हो रहा है. साथ ही सरकार स्थिर नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है.

उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा था जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ के नाम से जाना जाता था. स्थिति बदल चुकी है और केवल एक शिवसेना ही अस्तित्व में है.

शनिवार को उन्होंने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये सब बातें कही. गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की गोद में बैठने का आरोप लगाया. शिवसेना यूबीटी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के छह सांसदों ने अलग गुट बनाकर शिंदे की शिवसेना में विलय का पत्र लोकसभा स्पीकर को दिया है. उधर, शिवसेना यूबीटी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की स्थिति कमजोर होती दिख रही है. छह सांसदों ने अलग गुट बनाकर लोकसभा स्पीकर को शिंदे की शिवसेना में विलय का पत्र सौंप दिया है.

उन्होंने कहा कि तिहास इस बात को याद रखेगा कि मोदी के नेतृत्व में 12 सालों के दौरान भारत ने तरक्की की, विकास किया और अपनी संस्कृति को संजोकर रखा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!